Subscribe My Site

GST Registration Online Process, GST Registration Online Kaise Kare

GST नंबर कैसे लें? जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस GST Registration Online  Process, GST Registration Online Kaise Kare


GST Registration Online Process, GST Registration Online Kaise Kare
GST registration online process

GST नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

अगर आप भी  सोच रहे हैं कि GST नंबर कैसे मिलता है  या जीएसटी (GST) क्या है तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से GST के बारे में अच्छी तरह  से बताएंगे और साथ-साथ ये भी बताएंगे कि इसका रजिस्ट्रेशन Registration कैसे करते हैं?
GST Registration Online Process, GST Registration Online Kaise Kare
gst registration online process

     What is GST जीएसटी क्या है | 

    GST का मतलब होता है वस्तु एवं सेवा कर (Goods and services Tax) अर्थात वस्तु मतलब कि गुड्स (Goods) तथा सेवा मतलब कि सर्विसेज (Services) पर लगने वाला टैक्स। भारत में जब   GST लागू नहीं हुआ था तो भारत की टैक्स  (Tax System) दो हिस्सों में बटी हुई थी-   (Direct Tax) और  (Indirect Tax)


    Direct Tax

    Direct tax के अंतर्गत वह टैक्स आते थे जो आम नागरिकों द्वारा सरकार को सीधे तौर पर GST  दिया जाते थे। जिसके अंतर्गत इनकम टैक्स, हाउस टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स, इंटरेस्ट टैक्स इत्यादि आते थे और वही दूसरे टैक्स की बात करें तो वह था


     Indirect Tax

    जिसे हम लोग  कर के नाम से भी जानते हैं। पहले जब कोई भी प्रोडक्ट (Products) या सर्विस (Services) बाजार में कस्टमर को प्रोवाइड कराई जाती थी तो उस प्रोडक्ट या सर्विस (Products or Services) को मार्केट में लाने के लिए  Salesman  या उसके दुकानदार को भारत सरकार को टैक्स देना पड़ता था और उस टैक्स की भरपाई कस्टमर  Customer के जेब से ही की जाती थी। इसके साथ साथ जब कोई प्रोडक्ट मार्केट में सेल के लिए आती थी तो उसके  MRP  या Maximum Retail Price  में कई प्रकार के टैक्स है जैसे की सर्विस टैक्स  इत्यादि शामिल होते थे और इन सभी प्रकार के टेक्स कस्टमर को ही  Indirectly देना पड़ता था। जिसके बारे में उनको पता भी नहीं होता था कि वह कितने प्रकार के टैक्स एक साथ भर रहे हैं।

    GST के प्रकार 

     GST के आने के बाद उपभोक्ताओं को सिर्फ एक ही टैक्स देना होता है जिसे हम GST के नाम से जानते हैं। GST का मतलब ही है – एक राष्ट्र एक कर। पहले अलग अलग राज्यों में किसी वस्तु का कीमत  Price अलग-अलग होता था। लेकिन अब वही जीएसटी  GST  के आने के बाद इसके दायरे में आने वाले सभी वस्तुओं का रेट पूरे भारत में एक होता है। अब आप कोई भी सामान को खरीदते हैं तो उस पर लगने वाले टैक्स के प्रतिशत के बारे में उसके  Receipt   पर लिखा होता है। अब अगर जब भी  कोई व्यक्ति कोई सामान खरीदता है तो उसके लिए यह समझना आसान हो  गया है कि उसके द्वारा कितना Tax Pay किया गया है।

    एसजीएसटी   SGST एवं सीजीएसटी  CGST क्या है?

    जब भारत में GST लागू नहीं था तो राज्य सरकार हर वस्तु पर मन मानी  टैक्स लगाती थी जिसके कारण हर राज्य में हर वस्तु की कीमत अलग-अलग होती थी। लेकिन  ये प्रोसेस इतना कठिन  था बहुत से बिज़नेस आईडिया तक ही रह जाते थे और व्यवसाय कर पाना काफी मुश्किल था। लेकिन अब GST के आने के बाद टैक्स सिस्टम (Tax System) पुरे तरीके से बदल गया है। अब जब किसी प्रोडक्ट पर GST लगता है तो वह दो भागों में बांटा जाता है: जिसमें एसजीएसटी (SGST) मतलब कि   (State Goods and Services Tax) तथा सीजीएसटी (CGST) मतलब कि   (Central Goods And Services Tax) है।

    GST के पर्सेंटस 

    अब जब भी  कोई भी खरीदार कोई भी वस्तु खरीदता है तो उस पर लगने वाला टैक्स केंद्र और राज्य सरकार में बांट लिया जाता है। केंद्र सरकार ने अलग-अलग प्रोडक्ट और सर्विसेस  Products And Services के अनुसार  GST के अलग-अलग कैटेगरी बनाई है जिसमें 5%, 12%, 18% और  28% भी  शामिल है। यह प्रोडक्ट या सर्विस पर निर्भर करता है कि उस पर कितना  GST लगेगा।
    अब आपको  समझ में आगया होगा  कि GST होता क्या है। अब  हम आपको विस्तार से बताएंगे  कि GST Number के लिए रजिस्ट्रेशन  (Registration) कैसे करते हैं लेकिन  उससे पहले ये जानना जरुरी  हैं कि GST पंजीकरण (GST Registration) के लिए कौन-कौन से  Documents की जरूरत पड़ती है:

    GST रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी  डाक्यूमेंट्स 

    GST रजिस्ट्रेशन प्रोसेस काफी आसान है। इसके लिए GST रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए  Documents कि जरुरत पड़ेगी।
    GST Registration Online Process, GST Registration Online Kaise Kare
    GST रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी  डाक्यूमेंट्स 

    GST जीएसटी नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें apply for GST Registration Number Online
    नीचे दिए Step फॉलो करके  आप भी GST रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं।


    सबसे पहले अपने ब्राउज़र पर इस लिंक को खोलें https://www.gst.gov.in/  या इस क्लिक करके डाइरेक्ट आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। उस पेज पर New Registration के लिए फॉर्म GST REG-01 को Select करें  आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
    फॉर्म GST REG-01 में सबसे पहले Part 1 को भरिए। जिसमें आपका नाम, PAN Card Number , Mobile Number इत्यादि शामिल होता है। फिर Proceed कर दीजिए। आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा।   आपके द्वारा दिए गए नंबर पर वेरीफिकेशन (Verification) के  लिए    (OTP) सेंड किया जाएगा।
    इस पेज पर आपके नंबर पर दिये  गए  OTP को भर कर वेरीफाई करें लें   फिर कंफर्म कर दें। ध्यान रहे  आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक  (Application Reference Number -APN) भेजा जाएगा। इस APN नंबर को नोट कर लें। यह नंबर फॉर्म के Part 2 को भरने में काम आएगा।

    GST  Registration Online Process

    अब आपको GST REG-01 फॉर्म का Part 2 भरना होगा। इस फॉर्म में आपके पहचान और बिजनेस के जरूरी डाक्यूमेंट्स Documents की कॉपी मौजूद  रहेंगे। सारे Documents को ध्यान से  भरे। इसके बाद अपना APN नंबर डालकर Part 2 को Submit कर दे। ध्यान रहे  सभी  Documents PDF और JPEJ Format में होना चाहिए अन्यथा फाइल एरोर हो जायेगा |

    अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी के अलावा और अन्य जानकारी की जरूरत पड़ती है तो आपके लिए फॉर्म GST REG-03 जारी किया जाएगा।

    आपको GST REG-03 मिलने  के बाद 7 दिन के अंदर फॉर्म GST REG-04 को भरकर  (Submit) करना होगा।
    अब आपका GST  Registration Process पूरा हो गया है। अगर आप का रजिस्ट्रेशन  Confirm होता है तो 3 दिनों के  मे फॉर्म GST REG-06 में   Registration Certificate जारी कर दिया जाएगा। जिसमें आपका जीएसटी नंबर  (GST Number) शामिल होगा। अगर आपके द्वारा दिया गया डिटेल  Details  सही नहीं होगा तो आपका रजिस्ट्रेशन फेल भी  हो सकता है, फिर आपको फॉर्म GST REG-05 के जरिए सूचित किया जाएगा।)

    GST Registration Process PDF

    यदि आप  अपने GST रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का PDF हिंदी में डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहाँ से कर सकते हैं: Download GST Registration Process PDF

    मुझे  उम्मीद  हैं कि हमारे द्वारा ऊपर दिए गए जानकारी से आपको यह समझ आ गया होगा कि GST क्या है और इसका GST Registration Online Process कैसे करते हैं। अगर आपका कोई सवाल है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवालों को पूछ सकते हैं। ऐसी ही जानकारी के लिए फॉलो करते रहे

    Post a Comment

    0 Comments